बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर साधा निशाना, कहा मंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं, जरुरी है इलाज

बेगूसराय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर साधा निशाना, कहा मंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं, जरुरी है इलाज

BEGUSARAI : एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने महिला आरक्षण पर राजद के एतराज और जदयू द्वारा समर्थन किये जाने पर कहा की यह महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए देश के प्रधानमंत्री ने बड़ा अपॉर्चुनिटी दिया है। इस निर्णय का सबको स्वागत करना चाहिए। कुछ लोगों का काम ही है हर बातों का विरोध करना। 

वहीं दूसरी तरफ बिहार में लगातार पांव पसार रहे डेंगू की रोकथाम पर स्वास्थ्य विभाग की शिथिलता एवं स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव द्वारा चुप्पी पर विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार की स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह बीमार हो चुकी है। बीजेपी के समय में स्वास्थ्य विभाग को तंदुरुस्त किया गया था। अब उसे जंगल राज में तब्दील फिर कर दिया गया है। जाहिर है हर तरह की बीमारियों से लोग ग्रसित होंगे। 

उन्होंने कहा की बिहार के अमूमन विभागों में यही हालत है। लूट की छूट मची हुई है। जनता त्राहिमाम कर रही है और सिस्टम चुप्पी साधे हुए हैं। इतना ही नहीं शिक्षा मंत्री द्वारा विवादित बयान एवं सपने में राम के आने पर भी उन्होंने हमला बोलते हुए कहा शिक्षा मंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी जांच होनी चाहिए। उसका इलाज होनी चाहिए.। 

वही जाते-जाते इंडिया गठबंधन द्वारा कुछ पत्रकारों को बाय कट करने पर उन्होंने कहा कि यह लोग देश में आपातकाल घोषित करना चाहते हैं। इनकी मंशा ही देश को तोड़ना और बर्बाद करना है। यही कारण है कि आप पत्रकारों को भी यह लोग टारगेट बनाते जा रहे हैं। जबकि पत्रकार स्वतंत्र और देश का चौथा स्तंभ हैं। उनकी मानसिक संतुलन अब ठीक नहीं दिखाई दे रही है। अंत में सीएम नीतीश द्वारा लगातार बीजेपी की योजना की जमकर सराहना पर उन्होंने कहा कि वह कब क्या किसको बोलेंगे। उनका कोई भरोसा नहीं। उन्होंने जाते-जाते इशारों में कहा कि बिहार में बड़ा खेल होगा। यह खुद नीतीश जी ही बताएंगे। इस पर मैं अभी फिलहाल कुछ नहीं कर सकता।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News