बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पड़ोसियों के साथ पत्नी की हो रहे विवाद को रोकने गए पैक्स अध्यक्ष को पीट-पीटकर मार डाला, भतीजे पर लगा हत्या का आरोप

पड़ोसियों के साथ पत्नी की हो रहे विवाद को रोकने गए पैक्स अध्यक्ष को पीट-पीटकर मार डाला, भतीजे पर लगा हत्या का आरोप

PATNA : बिहार में छठ पर्व समाप्त होते ही अपराध का ग्राफ अचानक बढ़ गया है। कई जिलों से हत्या की खबरें सामने आई है। ताजा मामला छपरा जिले से जुड़ा है. जहां बीती रात  सरकारी योजना को लेकर हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे पैक्स अध्यक्ष की लाठी-डंडे व रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना सदर प्रखंड के खलपुरा बाला पर सोमवार देर शाम की है। हत्या के बाद वहां अफरातफरी मच गई और तनाव की स्थिति कायम हो गयी। मामले में पांच को अभियुक्त बनाया गया है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलपुरा निवासी धनंजय सिंह के रूप में हुआ है। जो खलपुरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हैं। हत्या का आरोपी मृतक का चचेरा भतीजा बताया जा रहा है। 

यहां रहनेवाले ग्रामीणों के अनुसार, पड़ोस में एक बीमार व्यक्ति का कुशलक्षेम पूछने गईं पैक्स अध्यक्ष (50 वर्षीय धनंजय सिंह) की पत्नी और पैक्स अध्यक्ष की पट्टीदार आरोपित सेविका के बीच आंगनबाड़ी योजना को लेकर विवाद हो गया। जानकारी मिलते ही पहुंचे धनंजय के साथ पट्टीदार के परिजनों ने मारपीट कर दी। लाठी, रॉड व ईंट-पत्थर से पीट कर लहूलुहान कर डाला। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पत्नी हैं एएनएम

पैक्स अध्यक्ष की पत्नी एएनएम हैं। वह पट्टीदार से चर्चा के दौरान कहने लगीं कि आंगनबाड़ी में भी सुविधा मिलती है। इसी पर कहासुनी हो गई। मृतक के पुत्र राजीव कुमार सिंह ने भगवान बाजार थाना के पुलिस पदाधिकारी को छपरा सदर अस्पताल में अपना बयान दर्ज कराया। इस मामले में शुभम कुमार सिंह समेत पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। 

उधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रामसेवक रावत ने दलबल के साथ अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी। भगवान बाजार पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी थी। उधर इस घटना को लेकर परिवार में आक्रोश है। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए।

लोगों ने कहा - अच्छे स्वभाव के थे पैक्स अध्यक्ष

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम पत्नी को जब अपने पैक्स अध्यक्ष पति धनंजय कुमार सिंह की मौत की खबर लगी तो उनका रो-रो कर बुरा हाल था। अचेत हो जा रही थीं। गांव के लोग बताते हैं कि धनंजय सिंह बहुत ही अच्छे स्वभाव के थे। कभी किसी से झगड़ा भी नहीं करते थे।
 वहीं इस मामले पर एसपी गौरव मंगला ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष की हत्या के मामले में पुलिस को छापेमारी का निर्देश दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी। सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए

Suggested News