बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के सात मजदूरों की दर्दनाक मौत, 100 टन मकई के बोरे के नीचे दबने से हुई मौत, सीएम नीतीश दुखी, देंगे 2 लाख मुआवजा

बिहार के सात मजदूरों की दर्दनाक मौत, 100 टन मकई के बोरे के नीचे दबने से हुई मौत, सीएम नीतीश दुखी, देंगे 2 लाख मुआवजा

पटना. बिहार के सात मजदूरों की मौत कर्नाटक में हो गई. कर्नाटक के विजयपुरा के आलियाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में लगभग 100 टन मकई के बोरे के नीचे दब जाने से बिहार के सात मजदूरों की मौत हुई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस घटना पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुँचाने के लिये सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। 

साथ ही इस हादसे में घायल हुये लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। विजयपुरा में एक गोदाम में स्टोरेज यूनिट ढह जाने से 10 से अधिक श्रमिक अनाज से भरी बोरियों के नीचे फंस गए हैं। विजयपुरा के डिप्टी कमिश्नर टी भूबालन ने बताया कि सभी मजदूर गोदाम में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों की संख्या लगभग 10 से 12 लोगों के बीच हैं।

Suggested News