बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आएंगे पाकिस्तानी कलाकार, 14 देशों से आएंगे विदेशी परफॉर्मर, श्रीरामलीला का करेंगे मंचन...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आएंगे पाकिस्तानी कलाकार, 14 देशों से आएंगे विदेशी परफॉर्मर, श्रीरामलीला का करेंगे मंचन...

DESK: श्रीराम की नगरी अयोध्या उनकी स्वागत के लिए बड़े ही उत्साह के साथ तैयार हो रहा है। राम भक्तों का इंतजार अब बस खत्म ही होने वाला है और उनके राम अपने घर आने वाले हैं। मालूम हो कि, श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होने वाली है। राम मंदिर का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दिन अयोध्या में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ ही विदेश के भी कई मेहमान हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम को खास और भव्य बनाने के लिए हर कोशिश की जा रही है। 

जानकारी अनुसार भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को और खास बनाने के लिए विदेशी धरती पर जन्मे और उसी संस्कृति में पले-बढ़े 14 से अधिक देशों के कलाकार श्रीरामलीला का मंचन कर भारतीय संस्कृति को पुष्ट करेंगे। 17 से 22 जनवरी 2024 के बीच होने वाले इस मंचन से श्रीरामलला का अभिनन्दन भी होगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रीरामलीला मंचन का आय़ोजन भी होगा। जिसमें 14 से अधिक देशों के कलाकार भाग लेंगे। 

बताया जा रहा कि, श्रीरामलीला मंचन में रूस, मलेशिया, अमेरिका, लंदन, दुबई, इजरायल, अफगानिस्तान, जापान, चीन, जर्मनी, थाईलैंड, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान के कलाकार शामिल होंगे, हालांकि इनकी कलाकारी में इनके देशों की सांस्कृतिक झलक दृष्टव्य होगी। इस सभी कलाकारों के ठहरने का इंतजाम लखनऊ में किया जाएगा। 

श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री के साथ ही अन्य पदाधिकारी और अन्य राज्य के मंत्रियों को भी न्योता दिया जा रहा है। गौरतलब हो कि अयोध्या की श्रीरामलीला विश्व की सबसे बड़ी श्रीरामलीला है।  इस वर्ष श्रीरामलीला के मंचन को दुनिया के कोने-कोने से 32 करोड़ लोगों ने देखा था। 

Suggested News