बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पारिवारिक विवाद में फैसले के लिए पंचायत बुलाया और एक व्यक्ति की काट दी जीभ, पुलिस जांच में जुटी

पारिवारिक विवाद में फैसले के लिए पंचायत बुलाया और एक व्यक्ति की काट दी जीभ, पुलिस जांच में जुटी

HAJIPUR : चांदपुरा ओपी क्षेत्र के चैनपुर नन्हकार में पंचायत के दौरान हुई मारपीट में चाकू से एक व्यक्ति का जीभ काटने का मामला प्रकाश में आया है। जीभ काटने के आरोप में चार नामजद और दो आज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिष्णुपुर राजखंड निवासी विनोद राय ने FIR दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है। कि उसकी साली राधा देवी की शादी चांदपुरा ओपी क्षेत्र के जहांगीरपुर शाम निवासी महेश राय के पुत्र रविराज कुमार के साथ हुई थी। शादी के डेढ साल बाद रविराज कुमार की मृत्यु गम्भीर बीमारी के कारण हो गई। रविराज कुमार की मृत्यु के बाद राधा देवी के ससुराल वाले उसे तंग-तबाह कर रहे थे। राधा देवी को मायके बुला लिया गया। इसी बात को लेकर अपने शुभचिंतकों के साथ चैनपुर नन्हकार निवासी अशोक राय की अर्धनिर्मित दुकान पर पंचायत हुई थी। 

पंचायत के दौरान महेश राय,दिनेश राय, प्रवीन कुमार सभी निवासी जहांगीरपुर और बिदुपुर नयाटोला मधुरापुर निवासी लाल बाबू राय एवं दो अज्ञात व्यक्ति गलौज करने लगे। गाली देने से मना किया गया तो दिनेश राय ने जमीन पर पटक दिया और जीभ खिंचकर चाकू से घायल कर दिया। इस घटना के बाद वहां पंचायत में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में वहां पर मैजूद लोगों ने बिदुपुर अस्पताल में इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया। 

जहां से बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उसकी जीभ में सात टांके भी लगे हुए है।   इधर FIR दर्ज होने के बाद आरोपी सुसराल वालें केस उठाने को लेकर पीड़ित पक्ष पर दबाव डाला जा रहा है और केस नहीं उठाने पर जान से मार देने की धमकियां दी गई है। इस संबंध में महनार एसएसपी प्रीतीश कुमार ने बताया कि यह कोई गंभीर मामला नहीं है पारिवारिक विवाद में पंचायती हो रहा था। इसी दौरान मारपीट हुई है और जीभ पर जख्म है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Suggested News