RJD प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया, इस फैसले को लेकर जताया अपना गुस्सा

RJD प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया, इस फैसले को लेकर जताया अपना गुस्सा

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर राजद के जिलाध्यक्ष  के पद पर पुनः रमेश गुप्ता को बनाए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं का आक्रोश भरका। और जिले के बखरी चौक पर राजद के कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह का पुतला दहन किया। 

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि गलत जिलाध्यक्ष मनोनीत हो गया है, जिसे हमलोग नहीं मानेंगे और पुनः विचार करना चाहिए। साथ ही साथ कहा कि जिला राजद को कमजोर करने वाले, गुटबाजी करने वाले भाजपा से सांठगांठ रखने वाले को महत्व देने वाले और हाल ही में हुए कुढ़नी उपचुनाव में अपने स्वजातीय का एक वोट नहीं दिलाने वाले को पुनः राजद के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने से पार्टी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस फैसले के कारण 2024 के लोकसभा चुनाव एवं 2025 के विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा। 

वहीं इस कार्यक्रम में शामिल रहे युवा राजद के महासचिव रणधीर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, रणवीर साहू , राजेश यादव , मोहम्मद शहाबुद्दीन , अभिनव यादव तौहीद अंसारी वीरेंद्र कुमार आर्य राम सचिंद्र कुशवाहा राजीव शर्मा चंदेश्वर सिंह किशोर भारती और विनोद कुमार आदि।

Find Us on Facebook

Trending News