बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पशुपति पारस का छलका दर्द, भतीजे चिराग ने नहीं दिया भाव, अब हाजीपुर में क्या है प्लान, जानिए

पशुपति पारस का छलका दर्द, भतीजे चिराग ने नहीं दिया भाव, अब हाजीपुर में क्या है प्लान, जानिए

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पक्ष विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं चुनावी दौर में कब कौन किसका दोस्त और कब कौन किसका दुश्मन बन जाए यह कह पाना मुश्किल है। वहीं लोजपा(रा) के चीफ चिराग पासवान और रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस के बीच का टकराव जद जाहिर है। हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर दोनों ने दावा ठोका था हालांकि एनडीए की ओर से यह सीट चिराग पासवान के पाले में आ गई। चिराग ने हाजीपुर लोकसभा सीट से नामांकन कर लिया है। पांचवे चरण में हाजीपुर में मतदान होना है।  वहीं नामांकन के बाद चिराग पासवान ने कहा था कि उन्होंने अपने चाचा को फोन किया था लेकिन उनके चाचा ने उनका फोन नहीं उठाया। साथ ही चिराग ने यह भी कहा था कि वो चाहते थे कि उनके चाचा उनके नामांकन में आएं और उन्हें गले से लगाएं।

चिराग ने नहीं किया चाचा को फोन

वहीं अब पशुपति पारस ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि उनके भतीजे चिराग पासवान ने उनको फोन नहीं किया था। केंद्रीय मंत्री ने भतीजा से नाराजगी जताते हुए कहा कि नामांकन में चिराग पासवान की ओर से कोई निमंत्रण नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान मेरे घर के आगे से हर दिन आते जाते हैं लेकिन कभी घर नहीं आते हैं। वह मुझसे छोटे हैं और मैं रिश्ते में बड़ा हुं। पहले उन्हें पहल करनी चाहिए।

चिराग बुलाएंगे तो चाचा करेंगे चुनावी प्रचार

वहीं पशुपति पारस ने यह भी कहा कि वो चिराग पासवान के लिए चुनावी प्रचार करने के लिए तैयारी हैं। अगर चिराग उन्हें खुद बुलाते हैं तो। पारस ने कहा कि, चिराग पासवान प्रचार के लिए बुलाते हैं तो वह हाजीपुर अवश्य जाएंगे और उनके लिए जनता से वोट मांगेंगे। पारस ने कहा कि पहले जो बातें हुईं उसे भुलाकर वे भतीजे की सहायता के लिए तैयार हैं। लेकिन वह ऐसा तब करेंगे जब उन्हें चिराग पासवान बुलाएंगे।

देश की 75 फीसदी जनता पीएम के साथ 

पीएम नरेंद्र मोदी की चर्चा करते हुए  पारस ने कहा कि देश की 75 फ़ीसदी जनता नरेंद्र मोदी के साथ है। नरेंद्र मोदी के विकास और ल्याणकारियों कार्यों ने आम लोगों का जीवन पूरी तरह बदल डाला है। इसका लाभ लोकसभा चुनाव में एनडीए के सभी दलों के प्रत्याशियों को होगा। पारस ने दावा किया कि  बिहार में सभी 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी विजयी होंगे और इंडिया गठबंधन को जनता एक भी सीट नहीं देगी। 

Suggested News