IMPORTANT NEWS: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! आपकी सुविधा के लिए लंबी दूरी की इन गाड़ियों का परिचालन शुरू, पढ़ें ट्रेनों के नाम सहित पूरी खबर

VARANASI: कोरोनाकाल में भारतीय रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से लंबी दूरी की कई ट्रेनों को आंशिक तौर पर स्थगित कर दिया था। अब कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होते ही यात्रियों की आवाजाही दोबारा जोर पकड़ने लगी है। इसी वजह से लंबी दूरी की कई ट्रेनों के रेलवे प्रशासन द्वारा बढ़ती मांग के बीच दोबारा शुरू किया जा रहा है। हालांकि इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक- निम्नलिखित विशेष गाड़ियों में लम्बी वेंटिग लिस्ट देखते हुए इनकी अवधि का विस्तार किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा हेतु इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। 

  1. 09005 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 25 जून, 2021 को एक फेरे के लिये किया जायेगा।   
  2. 09006 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 28 जून, 2021 को एक फेरे के लिये किया जायेगा। 
  3. 09011 ऊधना-दानापुर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 21 एवं 28 जून, 2021 को 2 फेरों के लिये किया जायेगा। 
  4. 09012 दानापुर-ऊधना सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 23 एवं 30 जून, 2021 को 2 फेरों के लिये किया जायेगा। 
  5. 09049 मुम्बई सेन्ट्रल-समस्तीपुर विशेष गाड़ी का संचलन 21, 22, 24, 26, 28 एवं 29 जून, 2021 को 6 फेरों के लिये किया जायेगा।   
  6. 09050 समस्तीपुर-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी का संचलन 23, 24, 26, 28, 30 जून एवं 01 जुलाई, 2021 को 6 फेरों के लिये किया जायेगा।  
  7. 09087 ऊधना-छपरा सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 25 जून, 2021 को एक फेरे के लिये किया जायेगा। 
  8. 09088 छपरा-ऊधना सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 27 जून, 2021 को एक फेरे के लिये किया जायेगा। 
  9. 09099 बान्द्रा टर्मिनस-मऊ सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 22 एवं 29 जून, 2021 को 2 फेरों के लिये किया जायेगा।   
  10. 09100 मऊ-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 24 जून एवं 01 जुलाई, 2021 को 2 फेरों के लिये किया जायेगा।   
  11. 09117 मुम्बई सेन्ट्रल-भागलपुर विशेष गाड़ी का संचलन 25 जून, 2021 को एक फेरे के लिये किया जायेगा।   
  12. 09118 भागलपुर-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी का संचलन 28 जून, 2021 को एक फेरे के लिये किया जायेगा।   
  13. 09177 मुम्बई सेन्ट्रल-भागलपुर विशेष गाड़ी का संचलन 23 एवं 30 जून, 2021 को 2 फेरों के लिये किया जायेगा।   
  14. 09178 भागलपुर-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी का संचलन 26 जून एवं 03 जुलाई 2021 को 2 फेरों के लिये किया जायेगा।  
  15. 09521 राजकोट-समस्तीपुर विशेष गाड़ी का संचलन 23 एवं 30 जून, 2021 को 2 फेरों के लिये किया जायेगा।   
  16. 09522 समस्तीपुर-राजकोट विशेष गाड़ी का संचलन 26 जून एवं 03 जुलाई, 2021 को 2 फेरों के लिये किया जायेगा।