गोपालगंज सदर अस्पताल में भगवान भरोसे हो रहा मरीजों का इलाज, कर्मियों ने पाइप लगाकर बंद कर दी ऑक्सीजन की सप्लाई

GOPALGANJ : गोपालगंज सदर अस्पताल अपनी कार्यगुजारी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है। एक बार फिर स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के कारण अस्पताल की व्यवस्था राम भरोसे है। इलाज कराने वाले मरीजों को उचित देखभाल नहीं होने के कारण मरीजो कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। ताजा मामले की बात करें तो गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सांस के मरीज को ऑक्सीजन की पाइप तो लगा दी गई थी। लेकिन ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर दी गई। इसके बाद मरीज कुछ देर के लिए परेशान हो उठा। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने आनन फानन में ऑक्सीजन की सप्लाई चालू किया।

इस संदर्भ में बताया जा रहा है की सदर प्रखंड के शुक्लवा गांव निवासी मिश्री साह के बेटा को पिछले कुछ दिनों से सांस की समस्या उत्पन्न हुई थी। जिसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। स्थिति बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया था। जहाँ अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी इलाज शुरू की गई। लेकिन कुछ देर ऑक्सीजन देने के बाद ऑक्सीजन को बंद कर दिया गया। जिससे मरीज की तबियत बिगड़ने लगी। 

मरीज के पत्नी रमांती देवी ने बताया कि अपने मरीज को किसी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। स्थिति गंभीर होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सदर अस्पताल आने के बाद कुछ देर तक ऑक्सीजन तो दी गई। लेकिन बाद में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर दी गई थी। जिसे डेढ़ घंटा ऑक्सीजन नहीं मिल पाया। इसके बाद  मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से कही। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने यह कहकर टाल दिया कि इतना ही पर चलेगा।

Nsmch

ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है की स्वास्थ्य कर्मियों के लापरवाही के कारण आईएसओ से प्रमाणित सदर अस्पताल किस तरह मरीजों का देखभाल होता है। इस संदर्भ में सदर अस्पताल के इमर्जेसी वार्ड में तैनात एएनएम से बात की गई तो उन्होंने कहा की ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई है। सिलेंडर ऑक्सीजन से ऑक्सीजन देने के लिए काफी देर से बोला गया है। ऑक्सीजन भरने वाला कही चला गया है जिससे परेशानी उत्पन्न हुई है। लेकिन अब ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट