PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर है जहां पैसा वसूली में बुद्धा कॉलनी थाना के एक दारोगा को सस्पेंड किया गया है। उक्त थाने के सूर्यकांत पर पीड़ित से पैसा मांगने का आरोप था।
दारोगा से परेशान पीड़ित ने इसकी शिकायत सिटी एसपी सेंट्रल से की थी। जांच में पुष्टि होने पर सिटी एसपी विनय तिवारी ने उसे सस्पेंड कर दिया है।
खुद सिटी एसपी विनय तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि थानेदार के छुट्टी पर जाने के कारण सूर्यकांत थानेदार के चार्ज में था।इसी दौरान पीडित से अवैध वसूली करने का आरोप लगा।
बता दें कि सूर्यकांत पर इसके पहले भी काम में लापरवाही का आरोप के साथ-साथ दलालों से साठ-गांठ करने का भी आरोप लग चुका है।