बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नगर निगम के 8 हजार कर्मी आज से हड़ताल पर,पटना में सफाई, फॉगिंग का काम आज से खल्लास

नगर निगम के 8 हजार कर्मी आज से हड़ताल पर,पटना में सफाई, फॉगिंग का काम आज से खल्लास

पटना : कोरोना काल के बीच एक बार फिर से पटना में सफाई, फॉगिंग और सेनेटाइजेशन का काम ठप हो जाएगा. नगर निगम के 8 हजार कर्मी आज से हड़ताल पर हैं. पटना नगर निगम के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू हो रही है.

नगर निगम के तीन कर्मचारी संघों को मिलाकर बने पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति ने बुधवार को  हड़ताल की घोषणा की है. चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल को समर्थन दिया. इससे साफ है कि आज से से नगर निगम के सभी कामकाज ठप होंगे.

नगर निगम प्रशासन की ओर से निजी कर्मियों के जरिए सेनिटेशन व फॉगिंग अभियान चलाने का दावा किया गया है. लेकिन, कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि सभी कामकाज ठप हो जाएगा. निगम के कार्यालय से लेकर मुहल्लों की सफाई व्यवस्था तक ठप रहेगी. सभी करीब साढ़े आठ हजार निगम कर्मी हड़ताल पर रहेंगे. समन्वय समिति ने कहा कि इसी साल 3 फरवरी से हुई हड़ताल की तर्ज पर एक बार फिर आंदोलन होगा.

Suggested News