बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिग ब्रेकिंग : पटना में फ्लाइओवर से कूद कर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप

बिग ब्रेकिंग : पटना में फ्लाइओवर से कूद कर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप

पटना...  राजधानी से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक लड़की ने नवनिर्मित फ्लाइओवर से कूद कर अपनी जान दे दी। हालाकि जान देने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लड़की के उठाए इस कदम के बाद आसपास के लोग सकते में आ गए। 

बताया जाता है कि पटना के आर ब्लॉक गोलंबर के ऊपर बने पुल से एक लड़की ने कूद कर सुसाइड की घटना को अंजाम  दिया है। लड़की जब फ्लाईओवर पर चढ़ रही थी तो आसपास कोई भी नहीं था, लेकिन दूर से देखने वाले लोगों ने राेकने का प्रयास जरूर किया। जब तक लोग लड़की के पास पहुंच पाते, उसने फ्लाईओवर से कूद कर जान दे दी। 


लड़की के कूदते ही लोगों की भीड़ लग गई। लड़की ने जींस और टीशर्ट पहन रखा था। लड़की के कूदने की घटना को अंजाम देने के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना था कि लड़की अचानक ही पुल की रेलिंग पर चढ़ गई और जब तक कोई रोक पाता उसने छलांग लगा दी। देखते ही देखते पुल पर ट्रेफिक का परिचालन धीमा हो गया। 

पिता संजय कुमार मिश्रा निगरानी बिभाग में asi है। खगौल महिला कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही थी। घर पर चोरी हुई थी। चार लाख की चोरी लड़की के घर पर हुई थी। गर्दनीबाग थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज। माता पिता शादी समारोह में घर से बाहर गए हुए थे। मृतक लड़की का नाम swetangi है

Suggested News