बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में दो पक्षों में गोलीबारी,सेना के रिटायर्ड जवान को लगी गोली..

पटना में दो पक्षों में गोलीबारी,सेना के रिटायर्ड जवान को लगी गोली..

PATNA: बड़ी खबर पटना जिले के बाढ़ से आ रही है जहां दो पक्षों में गोलीबारी हुई है। बाढ़ थाना क्षेत्र के हासन चक गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई ,जब दो पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में चंद्रदीप सिंह जो सेना के रिटायर्ड जवान हैं वे घायल हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार घायल रिटायर जवान के पैर में गोली लगी है। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल बाढ़ लाया गया, जहां प्रथम चिकित्सा के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बाढ़ पुलिस गोलीबारी की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस ने अपराधियों की खोजबीन शुरू कर दी  है।

घटना के संबंध में  जख्मी जवान के पुत्र ने कहा कि अभी उन्हें भी घटना की जानकारी मिली थी और वह अस्पताल आए हैं. उनके पिता के पैर में गोली मारी गई है। वहीं बाढ़ थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने इसे जमीनी विवाद को लेकर घटना बताया है।

Suggested News