बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

TET फर्जीवाड़े में गिरफ्तार दलाल ने खोले कई राज़, दीपक को सरगर्मी से खोज रही पुलिस

TET फर्जीवाड़े में गिरफ्तार दलाल ने खोले कई राज़, दीपक को सरगर्मी से खोज रही पुलिस

PATNA :  चर्चित टीईटी घोटाला मामले में गुरुवार, 30 अगस्त को पुलिस ने एक दलाल को गिरफ्तार किया। बोर्ड के कर्मियों और कैंडिडेट का बिचौलिया विजय तिवारी उर्फ तिवारी की खोज पटना पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। पुलिस का मानना है कि अब दलाल से पूछताछ में घोटाले से जुड़ी कई बातों का पता चलेगा। 

बताया जा रहा है कि इस दलाल का मुख्य काम था कैंडिडेट से पैसा वसूल कर अधिकारी तक पहुंचाना। जानकारी के अनुसार दीपक कुमार नीचे से पैसा वसूल कर विजय को देता था और विजय पैसा को बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मियों तक पहुंचाता था। फिलहाल दीपक फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। दीपक के बारे में बताया जाता है कि वो बलिया के प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत है। 

बताया जा रहा है कि टीईटी फर्जीवाड़े में दीपक अहम कड़ी है। उसकी गिरफ्तारी से कई राज़ खुल सकते हैं। सीनियर एसपी मनु महाराज ने बताया कि अबतक इस मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। विजय की गिरफ्तारी रूपसपुर के सुमित इन्क्लेव से हुई है। विजय औरंगाबाद के ओबरा थाना इलाके के खराटी गांव का रहने वाला है।


Suggested News