बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार, कंकड़बाग थाना पुलिस ने दबोचा

पटना में यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार, कंकड़बाग थाना पुलिस ने दबोचा

PATNA : पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पटना में यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस बाकी लूटेरों के तलाश में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि कंकड़बाग थाना क्षेत्र में रात्रि के दौरान यात्रियों के साथ हो रहे लूटपाट को लेकर पुलिस लूटरों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया था। इसी क्रम में कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चांगर इलाके से पुलिस ने एक लूटेरे को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार लूटेरा धनरुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वह ऑटो चालक बनकर रात्रि में यात्रियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देता था। पूछताछ में उसने अपने गिरोह के सदस्यों के विषय में जानकारी दी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है।  

पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News