बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना नगर निगम चुनाव : मेयर पद के लिए रजनी देवी ने भरी हुंकार, बोली- 'जनता मुझे दें वोट, जीतने के बाद एक साल में पटना को स्मार्ट सिटी बना दूंगी'

पटना नगर निगम चुनाव : मेयर पद के लिए रजनी देवी ने भरी हुंकार, बोली- 'जनता मुझे दें वोट, जीतने के बाद एक साल में पटना को स्मार्ट सिटी बना दूंगी'

पटना. नगर निगम चुनाव को लेकर उम्मीदवार चुनाव प्राचर में जुट गये हैं। मेयर पद की उम्मीदवार रजनी देवी ने भी चुनाव में हुंकार भरी है। उन्होंने ऐलान किया है कि यदि वह मेयर का चुनाव जीतती है, तो एक साल के अंदर पटना स्मार्ट सिटी का कायाकल्प बदल देगी। साथ ही निगम में सविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी अच्छे दिन आएंगे। उन्होंने कहा कि निगम कर्मियों को साल में तीन बार हड़ताल करनी पड़ रही है। अगर वह चुनाव जीतती है, तो किसी भी कर्मियों को हड़ताल नहीं करनी पड़ेगी।

इससे पहले रजनी देवी पटना की डिप्टी मेयर रही है। इस बार वह मेयर का चुनाव लड़ रही है। उनका कहना है कि नगर निगम में डिप्टी मेयर का पद होना ही नहीं चाहिए। उन्हें कुछ भी काम करने को नहीं मिलता है। सिर्फ और सिर्फ एक रबड़ स्टांप बनकर रह जाते हैं। इसलिए इस बार मैं जनता को अच्छे दिन लाने के लिए मेयर पद का चुनाव लड़ रही हूं। उन्होंने पटना के लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक वोटों से उन्हें चुनाव जीताए, ताकि पटना का विकास हो सके। 

पटना में इस चुनाव का मतदान 20 अक्टूबर को होगा और परिणाम 22 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। इस बार मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव भी प्रत्यक्ष रूप से जनाता द्वारा किया जा रहा है। सथ ही यहां महिलाओं के लिए मेयर और डिप्टी मेयर की सीट आरक्षित है। पटना नगर निगम में मेयर के लिए 33 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 


Suggested News