बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पुलिस ने युवक को अपराधी की तरह पीटा, पुलिसिया जुल्म के खिलाफ लोगों ने मनेर थाना घेरा, सड़क को जाम कर हंगामा...

पटना पुलिस ने युवक को अपराधी की तरह पीटा, पुलिसिया जुल्म के खिलाफ लोगों ने मनेर थाना घेरा, सड़क को जाम कर हंगामा...

PATNA : पटना पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। अपराधियों से मात खाने पर पुलिस अब आम लोगों पर गुस्सा उतार रही है। पटना के मनेर पुलिस की पिटाई के कारण रुदल राय अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार को पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने मनेर थाना का घेराव किया। आक्रोशित लोगों ने थाना के सामने मनेर- दानापुर रोड को जाम कर बबाल मचाया।

क्या है मामला

दरअसल, मनेर पुलिस ने 2 दिन पहले शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद थाना में उस व्यक्ति से मिलने मनेर के रुदल राय पहुंचे थे। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रुदल राय की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद उसकी हालत खराब होने से उसे पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

घटना को लेकर जताया विरोध

शुक्रवार को रुदल राय के पिटाई के विरोध में स्थानीय लोग ने मनेर थाना का घेराव किया और सड़क जाम कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि मनेर के गोरिया टोली निवासी रुदल राय को मनेर थाना के दारोगा मुकुल रंजन अपने दरोगा का रूप जमाते हुए जमकर पिटाई किया है। जिसके कारण रुदल राय की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मनेर थानेदार राजीव रंजन कहा कि पुलिस रुदल राय को क्यों पीटेगी। गलत आरोप है

Suggested News