काराकाट से पवन और उपेंद्र की हुई हार, राजाराम सिंह को मिली जीत, बेतिया और वाल्मिकी नगर में भाजपा का कब्जा, आरा से आरके सिंह हारे

काराकाट से पवन और उपेंद्र की  हुई हार, राजाराम सिंह को मिली

PATNA :  लोकसभा चुनाव में नतीजे आने शुरू हो गए हैं। जिसमें हॉटसीट काराकाट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चुनाव हार गए हैं। उन्हें इंडी एलाएंस प्रत्याशी राजाराम सिंह ने बड़े मार्जिन से शिकस्त दी है। यहां उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह के बीच की लड़ाई का फायदा उन्हें मिला। चुनाव परिणाम आने तक उपेंद्र कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं प. चम्पारण से वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार ने दूसरी बार जीत हासिल की। वहीं 02 प.चम्पारण लोकसभा सीट पर चौथी बार भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संजय जयसवाल ने जीत हासिल कर अपने पिता डॉक्टर मदन प्रसाद जायसवाल से एक कदम आगे बढा और इस जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया विकास बताया । दोनो जीते हुये प्रत्याशी ने कहा कि इसका जनता को भी श्रेय जाता है । जनता मालिक है हम इनके सेवक है । 

आरा से बीजेपी की हार

सबसे चौंकानेवाला परिणाम आरा लोकसभा सीट पर देखने को मिला है। जहां केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह चुनाव हार गए हैं। लेफ्ट के सुदमा सिंह ने उन्हें पटखनी दी है। आरके सिंह ऐसे प्रत्याशी माने जा रहे थे,जिनके जीतने की संभावना सबसे अधिक जताई जा रही थी।

Nsmch