बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पैन इंडिया स्टार बनेंगे बनेंगे पवन सिंह, एक साथ पांच भाषाओं में रिलीज होगी उनकी यह आनेवाली फिल्म

पैन इंडिया स्टार बनेंगे बनेंगे पवन सिंह, एक साथ पांच भाषाओं में रिलीज होगी उनकी यह आनेवाली फिल्म

PATNA : फिल्म इंडस्ट्री में पैन इंडिया मूवीज की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ सालों में कई फिल्में ऐसी हैं जो पूरे देश में कई भाषाओं में रिलीज हुई और कामयाबी के झंडे गाड़े। इन फिल्मों ने कई एक्टरों को नई पहचान दी है। प्रभास, यश, रामचरण, एनटीआर आदि। अब साउथ और हिन्दी फिल्मों के साथ भोजपुरी फिल्मों को भी पैन इंडिया रिलीज करने की तैयारी शुरू दी गई है। जिसमें पहली फिल्म होगी हर- हर गंगे। जिसको भोजपुरी के साथ साथ पांच अलग अलग भाषाओं में रिलीज करने की घोषणा की गई है। हर हर गंगे को भोजपुरी के साथ साथ हिन्दी, तमिल, तेलगू और बंगाली भाषा में भी डब कर रिलीज किया जाएगा। 

पवन सिंह है लीड रोल में

हर हर गंगे में मुख्य भूमिका में पवन सिंह नजर आएंगे। जिनके गाए गाने पूरे देश में सुने जाते हैं। ऐसे में अपनी लोकप्रियता को वह आनेवाली फिल्म में भी आजमाने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन चंदन कन्हैया उपाध्याय ने किया है। वहीं फिल्म के निर्माता अभय सिंह, एके पांडे और वाईआर वर्मा है।

स्मृति सिन्हा के साथ बनेगी जोड़ी

हर हर गंगे में पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा बनाई गई है। इनके अलावा फिल्म में  अमित तिवारी, अरविंद अकेला 'कल्लू' और अनुराधा सिंह भी हैं। एक दिन पहले ही फिल्म को मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

Suggested News