बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर के बाहर पीडीएस डीलर को बदमाशों ने मारी गोली, परिजनों ने कहा - लंबे समय से की जा रही थी रंगदारी की मांग

घर के बाहर पीडीएस डीलर को बदमाशों ने मारी गोली, परिजनों ने कहा - लंबे समय से की जा रही थी रंगदारी की मांग

BHAGALPUR :  भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार के समीप सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे राशन डीलर को अपराधियों ने घर से महज 20 मीटर के दूरी पर जबड़ा में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर घायल डीलर का इलाज चल रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल 50 वर्षीय मोहम्मद शोराव से अपराधियों ने रंगदारी मांगी थी, नहीं देने पर अपराधियों ने जान से मार डालने की धमकी भी दी थी घायल के पुत्र ने बताया कि अपराधियों ने तीन राउंड गोली फायरिंग किया। गोली मेरे पिता के जबड़े में लग गई। जिससे कि वह घायल है। उन्होंने गोलीबारी का आरोप मोहम्मद चांद नामक शक्स पर लगाया है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले पांच लाख रुपए रंगदारी मांग थी नहीं देने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। 

घायल डीलर के पत्नी ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर मेरे पति के ऊपर गोलीबारी करवा रहे हैं। गोलीबारी में मेरे घर के लोग शामिल है। उन्होंने किसी का नाम जिक्र नहीं किया है। इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले भी राशन डीलर पर हमला हो चुका है वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है, अपराधियों की तलाश जारी है।

Suggested News