बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में असामाजिक तत्व के लोगों ने किया कर्बला के मजार को किया क्षतिग्रस्त, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने बताया सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश

गया में असामाजिक तत्व के लोगों ने किया कर्बला के मजार को किया क्षतिग्रस्त, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने बताया सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश

GAYA : गया के बेलागंज प्रखंड मुख्यालय के पड़ाव मैदान पर स्थित कर्बला के अंदर और बाहर बने दो मजारों को अज्ञात असामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा ताला तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार की सुबह हुई। घटना की सूचना इलाके में जंगल की आग के तरफ फैल गई। जहां बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची बेलागंज थाना की पुलिस ने उत्तेजित लोगों को शांत करने का प्रयास किया। वहीं घटना की जानकारी मिलते हीं विधि व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि सुबह पड़ाव मैदान पर कुछ लोग टहलने जाते हैं। जिन्होंने कर्बला में लगा ताला टूटा हुआ देखा और मजार को तोड़फोड़ किया हुआ देखा। वहीं अंदर मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। 

घटना के बाद तरह तरह की बातें होने लगी। तनावपूर्ण स्थिति को भांपते हुए विधि व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम ने स्थिति का जायजा लेते हुए घटना की तुरंत जांच करते हुए दोषियों को पकड़ने की बात कहीं। पुलिस ने एक विक्षिप्त को मजार में रखे तलवार के साथ और एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं घटना को लेकर सभी सामाजिक और राजनीतिक दल के लोगों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व बेलागंज के सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगड़ना चाहते है। लेकिन उसका प्रभाव बेलागंज के लोगों पर नही पड़ने वाला है।

कहा की यहां पूर्व से हीं गंगा जमुनी तहजीब का मिशाल कायम रहा है और आगे भी कायम रखा जायेगा। विधि व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम ने बताया कि विभिन्न स्तर से घटना की जांच की जा रही है। जल्द हीं दोषी पुलिस गिरफ्त में होगा। वहीं डीएसपी ने संबंधित पक्ष में लोगों से तनावमुक्त रहने की अपील की है। ताकि वषों से चली आ रही आपसी सौहार्द में दरार उत्पन्न न हो।

गया से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Suggested News