बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा के लोगों ने सात समुंदर पार स्कॉटलैंड में मनाई होली, रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी बधाई

नवादा के लोगों ने सात समुंदर पार स्कॉटलैंड में मनाई होली, रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी बधाई

NAWADA : बिहार के नवादा के लोगों ने भी होली मिलन समारोह में हर जगह पर अलग अलग तरीके से होली मिलन समारोह का आयोजन किया। लेकिन एक खास समारोह भी देखने को मिला है। जहां बिहार से सात समंदर पार स्कॉटलैंड और लंदन के बाथसिटी में रहने वाले बिहारियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।   जहां एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने होली की शुभकामना भी सात समुंदर पार से बिहार के लोगों को दिया हैं। 

नवादा के रहने वाले विशांत दास स्कॉटलैंड में परिवार के साथ रहते हैं।  उनके साथ बिहार के लगभग 100 से ऊपर लोग वहां रह रहे हैं।  सबने मिलकर स्कॉटलैंड के समुद्र किनारे विशेष होली मिलन समारोह का आयोजन किया। उन्होंने कहा की हम बिहार के हैं और हम गर्व महसूस करते है।  कहीं भी रहे बिहार के हर पर्व को हम लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं। 

उन्होंने कहा कि हम नवादा के रहने वाले हैं और यहां बिहार के तमाम जिलों से लोग हमारे साथ रहते हैं। हम लोग हर पर्व को धूमधाम से मनाते हैं।  होली को लेकर एक से बढ़कर एक लोगों ने गीत जाए। होली के गाना पर लोगों ने खूब ठुमके भी लगाए हैं। सात समुंदर पार होली का जबरदस्त धूम देखने को मिल रहा है। 

नवादा के रहने वाले विशांत दास ने कहा की होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।  इसी को लेकर हम लोग यहां पर लोगों को जानकारी दी और यहां के भी कुछ समुदाय के लोगों ने हम लोगों के साथ मिलकर होली का त्यौहार मनाया हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि कभी-कभी लोग अपने पूर्वज व वातावरण को भूल जाते हैं। लेकिन हम लोग बिहार और भारत से दूर रहने पर बावजूद भी हर कुछ खुशी-खुशी इस जगह पर रह कर होली मना रहे हैं। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News