बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोहनिया में विकास नहीं होने से लोगों का फूटा गुस्सा, नगर निकाय चुनाव में वोट बहिष्कार का किया ऐलान

मोहनिया में विकास नहीं होने से लोगों का फूटा गुस्सा, नगर निकाय चुनाव में वोट बहिष्कार का किया ऐलान

KAIMUR : जिले के मोहनिया वार्ड नंबर 7 के नागरिकों ने नगर निकाय चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। नागरिकों ने रोड और नाली नहीं तो वोट नहीं को लेकर नारेबाजी की। आपको बता दे कि बिहार में नगर निकाय का चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। आगामी 10 और 20 अक्टूबर को नगर निकायों में चुनाव कराये जाएंगे। जिसको लेकर प्रत्याशी अपना नामांकन करवा रहे हैं।  लेकिन विकास नहीं होने की वजह से नाराज नागरिकों ने मोहनिया में वोट का वहिष्कार कर दिया है।

 

इस मामले को लेकर मोहनिया वार्ड 7 के निवासी सिद्धार्थ सिंह एंव संतोष सेठ ने बताया कि वोट बहिष्कार का कारण यह है कि जब भी चुनाव आता है तो सभी प्रत्याशी वादा करते हैं कि नगर में विकास का कार्य होगा और लोगों तक हर वो सुविधा पहुँचाया जाएगा, जो मिलना चाहिए। लेकिन आज 10 साल से धरातल पर ऐसा कुछ नहीं किया गया है। हमारे 7 वार्ड में सड़क एवं नाली का निर्माण नहीं होने के कारण गली में गंदे पानी का जलजमाव हो जाता है। जिसके कारण कई तरह के परेशानियों का हम नागरिकों को सामना करना पड़ता है। 

इसी गंदे नाली के पानी से होकर सैंकड़ो छात्र छात्राएं स्कूल जाते हैं। कई बार बच्चे गिर भी जाते हैं। यहाँ तक की वार्ड के सभी महिला पुरुष भी इसी गंदे पानी से होकर आने जाने को मजबूर हैं। गंदे पानी के जल जमाव से अब बड़ी परेशानी हो रही है। डायरिया और डेंगू जैसे और कई तरह की खतरनाक बीमारी अपना पैर पसार रहा है।जिसको लेकर हम लोग कई बार नगर पंचायत मोहनिया में लिखित और मौखिक गुहार लगाया गया है। लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता आया है, काम नहीं हुआ। 

उन्होंने कहा की इन्ही सब समस्या को देखते हुए वार्ड नंबर 7 के सभी नागरिक आज बैनर लगाकर नगर पंचायत चुनाव को नकारते हुए वोट का वहिष्कार किया हैं। जब तक वार्ड में नाली गली का कार्य नहीं होता है तब तक हम लोग वोट का वहिष्कार करते रहेंगे।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News