बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कभी था 86 किलो वजन होने के कारण लोग उड़ाते थे मजाक, अब मिस इंडिया यूनिवर्स में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी पटना की काजल

कभी था 86 किलो वजन होने के कारण लोग उड़ाते थे मजाक, अब मिस इंडिया यूनिवर्स में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी पटना की काजल

PATNA : मॉडलिंग की दुनिया में बिहार धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रहा है। यही कारण है कि यहां से मॉडलिंग के फील्ड में लगातार नए चेहरे सामने आ रहे हैं। अब इस लिस्ट में पटना की रहनेवाली  काजल कुमार का नाम भी शामिल हो गया है. जिन्हे इस साल होनेवाले मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। 

मिस इंडिया यूनिवर्स के लिए अपना नाम का फाइनल होने पर खुशी जाहिर करते हुए काजल ने बताया कि जब उनका नाम एनाउंस हुआ तो ऐसा लगा कि सालों की मेहनत रंग लाई है। काजल ने बताया कि वह 2-3 साल से इसके लिए लगातार कोशिश कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी। इससे पहले काजल ने 2022 में मिस वर्ल्ड इंडिया में भी भाग लिया था, जिसमें वह टॉप-30 में रही थीं। 

अधिक वजन और सांवली होने के कारण लोग उड़ाते थे मजाक

22 साल की काजल का बचपन में सपना पायलट बनने का था। उनके भाई कमांडर थे, इसलिए वह भी इसी फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग भी ली है, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। काजल ने बताया कि वह ओवर वेट थीं। उनका वजन 86 किलो था और सांवली होने के कारण सभी उनका मजाक उड़ाते थे। उन्हें लड़का समझा जाता था।

वजन कम करने के बाद मिलने के मॉडलिंग में आई

काजल बताती हैं स्कूल में उन्हें लड़कियों में नहीं बल्कि लड़कों में गिना जाता था। ये सारी बातें काजल को काफी बुरी लगती थीं। वह अपने आप में कंफर्टेबल नहीं फील करती थीं। उनका कॉन्फिडेंस कम होता जा रहा था। वह खूबसूरत फील करना चाह रही थीं। इसलिए उन्होंने अपने वजन पर काम किया। 31 किलो वजन घटाए। जैसे ही उन्होंने अपने आप को फिट किया और कुछ फोटो शूट शेयर किया, उन्हें बड़े-बड़े ब्रांड्स के ऑफर आने लगे।

साउथ की फिल्म में मिला मौका

काजल फिल्में भी कर चुकी हैं। उनकी एक तमिल फिल्म 'ब्यूटी ऑन मार्स' आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। काजल ने बताया कि वह हैदराबाद में एक साड़ी ब्रैंड के लिए शूट कर रही थी। उस दौरान वह गंगुबाई के लुक में थी। शूट खत्म होने के बाद उन्होंने आलिया भट्ट की मजे में मिमिक्री कर दी। वहां एक कास्टिंग डायरेक्टर मौजूद थे।

खुद को सिद्ध करने के लिए मिला दो साल का मौका

काजल ने मॉडलिंग की बात जब अपने घर में बताई तो सभी को शुरुआत में हैरानी हुई। फिर उनके पापा ने उन्हें दो साल का वक्त दिया। इसमें किस्मत आजमाने को कहा। काजल ने कहा कि उनके पैरेंट्स उन्हें लेकर काफी स्पोर्टिव हैं। उन्हें कभी किसी चीज के लिए मना नहीं किया गया है। काजल को लेकर उनके माता-पिता को काफी उम्मीद है और वह बचपन से लेकर आज तक उस उम्मीद पर खड़ा उतरते आई हैं। आज अपनी बेटी के पोस्टर्स-बैनर्स देख के माता-पिता काफी खुश हैं।


Suggested News