बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में जर्जर सड़कों और टूटे नालों से लोगों को मिलेगी निजात, विकास के लिए नगर निगम को मिली 56 करोड़ की राशि

छपरा में जर्जर सड़कों और टूटे नालों से लोगों को मिलेगी निजात, विकास के लिए नगर निगम को मिली 56 करोड़ की राशि

CHHAPRA : नगर विकास विभाग ने छपरा नगर निगम क्षेत्र के लिए खजाने का मुंह खोल दिया है। निगम को एकमुश्त 56 करोड़ की राशि मुहैया कराई गयी है। जिसे निगम के 45 वार्डों के 777 जर्जर सड़कों का निर्माण होगा। साथ ही जर्जर नाले भी बनेंगे और दुरुस्त होंगे। लगभग 3 सालों से परेशान शहर के 3 लाख से अधिक आबादी को अब राहत मिलने वाली है।

महापौर की पहल कामयाब हुई

नगर निगम की महापौर सुनीता देवी ने बीते जून माह में एक पत्र मुख्यमंत्री और नगर विकास विभाग को भेजा था। जिसमें निगम क्षेत्र के सड़कों के जर्जर होने की बात कही थी। पत्र के माध्यम से बताया गया था कि विभिन्न योजनाओं के कारण कार्यकारी एजेंसियों ने सड़कों के हालात खस्ता कर दिया है। ऐसे में बरसात में आम लोगों का जीना दुर्भर हो गया है। सड़कों के निर्माण के लिए अविलंब राशि निर्गत की जाए। महापौर की बात को सीएम ने गंभीरता से लिया और नगर विकास विभाग समेत अन्य विभागों को राशि निर्गत करने का आदेश दिया। विभाग के संयुक्त निदेशक देवेंद्र सुमन ने महापौर को एक पत्र जारी करते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री शहरी नाली गली पक्की करण निश्चय योजना के तहत 55 करोड़ 96 लाख,22, हजार 026 रुपए दिए जा रहे हैं जिसे इस मद में खर्च किया जा सकता है।

3 सालों से लोग थे परेशान

छपरा शहर के लोग पिछले 3 सालों से जर्जर सड़क और नालों को लेकर परेशान थे। शहर का ऐसा कोई भी गली नहीं है जो पूरी तरह से ध्वस्त नहीं है। हर गली को भिन्न-भिन्न कार्यकारी एजेंसियों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है। नल जल योजना, गैस पाइप लाइन योजना, गंगा विकास योजना समेत अन्य कार्यों के लिए सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया है। बारिश में इन सड़कों पर जलजमाव हो जा रहा है। नतीजतन आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अब सड़कों का निर्माण का आदेश आ जाने के बाद लोगों को राहत मिली है। लेकिन लोग यह भी कहने से नहीं चूक रहे हैं कि कहीं या भ्रष्टाचार का भेंट न चढ़ जाए। मालूम हो कि सभी 45 वार्डों के लिए 777 सड़कों के निर्माण की अनुशंसा हुई है।

क्या कहती हैं महापौर

नगर निगम की महापौर सुनीता देवी ने बताया की मैंने राशि की डिमांड की थी। मुख्यमंत्री ने मेरी बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को छपरा नगर निगम के लिए राशि मुक्त करने का आदेश दिया। जिसका उदाहरण सामने है। जल्द ही सभी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

क्या कहते हैं नगर आयुक्त

नगर निगम आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय ने कहा की मेरा प्रयास है कि छपरा शहर में जलजमाव ना हो। जो सड़कें टूटी है। उनका गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कराना मेरा दायित्व है। उन्होंने कहा की जल्द ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट 

Suggested News