बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पेशकार की पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति हुआ परिजन सहित घर छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी

पेशकार की पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति हुआ परिजन सहित घर छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी

मोतिहारी. सिविल कोर्ट के पेशकार की पत्नी की गोली मारकर हत्या करने की घटना से मोतिहारी में सनसनी फ़ैल गई.  घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है । घटना के बाद पेशकार के परिजन घर छोड़ फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस में महिला का शव एक निजी क्लिनिक से बरामद किया है। मृतक महिला की कनपटी में गोली लगी है। घटना नगर थाना के राजा बाजार के पास की बतायी जा रही है। पुलिस शव को बरामद कर करवाई में जुटी है।

मोतिहारी में सिविल कोर्ट के पेशकार की पत्नी गोली मारकर हत्या से शहर में सनसनी फैल गयी ।गुरुवार सुबह मुहल्ला में जितने मुह उतनी बात लोग दबी जुबान कहने से बाज नहीं आ रहे हैं। आसपास के लोगों के अनुसार घटना बुधवार अर्ध रात्रि की बतायी जा रही है । शव की पहचान  सिविल कोर्ट के एडीजे 06 के पेशकार प्रशांत के पत्नी के रूप में की गयी है। 

कहा जा रहा है कि गोली लगने के बाद पेशकार सहित परिजन निजी क्लिनिक में महिला को भर्ती कराकर फरार हो गए. नगर थाना पुलिस शव को बरामद कर पोस्टार्टम कराने की तैयारी में जुटी हैं। वही घटना की गहराई से जांच की जा रही है। 

सदर डीएसपी ने बताया कि एक महिला का शव निजी क्लिनिक से बरामद किया गया है। महिला के दाहिने साइड कनपटी में गोली मारी गयी है। महिला की पहचान न्यायलय पदाधिकारी के पेशकार की पत्नी की बतायी जा रही है ।  पुलिस घटना स्थल की जांच कर कई विन्दुओ पर आसपास के लोगो से पूछताछ में जुटी है। सदर डीएसपी ने बताया कि पेशकार की पत्नी मानसिक रूप से विक्षिप्त बतायी जा रही है। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक अच्छी महिला थी। 


Suggested News