बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फुलपरास के कांग्रेस उम्मीदवार कृपानाथ पाठक का दावा- जनता का हम पर है पूरा भरोसा

फुलपरास के कांग्रेस उम्मीदवार कृपानाथ पाठक का दावा- जनता का हम पर है पूरा भरोसा

MADHUBANI: दिल में जनता के प्रति मान सम्मान और समर्पण हो तो उम्र मायने नहीं रखता। कुछ ऐसा ही उदाहरण बिहार विधानसभा में देखने को मिल रहा है। जहां युवाओं के साथ साथ 76 साल के कृपानाथ पाठक महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने फुलपरास विधानसभा से कृपानाथ पाठक पर भरोसा जताया है। कांग्रेस के प्रत्याशी कृपानाथ पाठक के नामांकन के बाद फुलपरास बाजार में राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ. धनवीर यादव की अध्यक्षता में सभा हुई। 

भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अमहद सभा में शामिल हुए। जिन्होंने देश के ताजा हालात के लिए केन्द्र की सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने माना कि ने कहा कि आज की तारीख में दुनिया में केंद्र से भ्रष्ट सरकार कोई नहीं है। भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सांप्रदायिक मसलों को आगे कर अपना उल्लू सीधा किया जा रहा है। उद्योगपति और पूंजीपति वालों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रम कानून को भाजपा शासन वाले राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में बदल दिया गया। भाजपा पर समाज को तोड़ने का आरोप लगाते हुए नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय और महागठबंधन के नेतृत्वकर्ता को धन्यवाद देता हूं कि सोच समझ कर जमीन से जुड़े कृपानाथ पाठक को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लौकहा से राजद प्रत्याशी भारतभूषण मंडल और फुलपरास से कांग्रेस के कृपानाथ पाठक को अपना अपना मत देकर विजय दिलाने की अपील की। सभा को प्रत्याशी कृपानाथ पाठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शीतलाम्बर झा, भारतभूषण मंडल, ब्रह्मानंद यादव, राजकुमार यादव, देवनारायण यादव, दिवाकर यादव, मुमताज अंसारी, डॉ. मुख्तार अहमद, रामलखन यादव, लालबिहारी सिंह,अशोक झा, रणधीर सेन, रघुनाथ झा राजा, मोहन सिंह, देवलाल यादव, चंद्रजीत प्रसाद यादव, वीरेंद्र यादव, रामनरेश यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया। आपको बता दें कि महागठबंधन प्रत्याशी कांग्रेस के कृपानाथ पाठक से गांधी परिवार से अच्छे संबंध रहे हैं। 

समाज में बदलाव लाने के लिए सबसे ज्यादा जेल में रहने वाले कृपानाथ पाठक ने न्यूज फार नेशन से खास बातचीत में कहा कि परिवर्तन की लहर है। सीएम नीतीश कुमार के प्रति जनता में नाराजगी है। फुलपरास की जनता पर भरोसा जताते हुए महागठबंधन प्रत्याशी कांग्रेस के कृपानाथ पाठक ने कहा कि जनता के भरोसे पर खड़ा रहुंगा।


Suggested News