बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : रिल्स बना रहे बाइक सवार युवकों को बचाने में पिकअप ने मारी पलटी, चालक हुआ जख्मी

BIHAR NEWS : रिल्स बना रहे बाइक सवार युवकों को बचाने में पिकअप ने मारी पलटी, चालक हुआ जख्मी

BUXAR : सोशल मीडिया में खुद को फेमस करने और रिल्स बनाने के लिए हर उम्र के लोग खुद की जान को भी जोखिम में डालने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर की है। जहाँ राष्ट्रीय राज मार्ग पर बाइक सवार युवक स्टंट करते हुए रिल्स बना रहे  थे। जिनको बचाने के चक्कर में  पिकअप वाहन पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप चालक चोटिल हो गया। जिसके बाद स्टंट कर रहे युवक वहां से भाग निकले। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

क्या कहते है स्थानीय लोग

वहां मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक मोबाइल फोन लेकर चलती बाइक पर ही स्टंट करते हुए वीडियो बना रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित हुई तो पीछे से चली आ रही सब्जी लदी पिकअप वाहन के चालक ने भी अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद पिकअप राष्ट्रीय राजमार्ग-922 के बीचो बीच डिवाइडर पर पलट गई। इस दुर्घटना में जहां चालक मामूली रूप से जख्मी हुआ। वही डिवाइडर के बीचो बीच लाइट के लिए लगाया गया खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायल का प्राथमिक उपचार कराया। अब रील बनाने वाले युवकों की तलाश हो रही है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर दलसागर थाना की पुलिस पहुंची। जहाँ थानाध्यक्ष ने कहा की पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। चालक को मामूली चोट आई है। उन्होंने कहा की जिस बाइक सवार के कारण यह दुर्घटना हुई है। उसकी तलाश की जा रही है।

बाइक सवार को बचाना पड़ा महंगा

घटना के सम्बन्ध में  पिकअप चालक दामोदर ने बताया की बाइक सवार युवकों को बचाने के दौरान यह दुर्घटना हुआ है। अक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग को युवकों ने रिल्स बनाने के लिए अपना ठिकाना बना लिया है। जहाँ इस तरह की हादसा होने का डर हमेशा बना रहता है।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट

Suggested News