बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खेल का मैदान बना जंग का मैदान, 6 लोग जख्मी

खेल का मैदान बना जंग का मैदान, 6 लोग जख्मी

गोपालगंज में खेल का मैदान बन गया जंग का मैदान...जी हां, वहां क्रिकेट के बल्ले की जगह लात-घूंसों व डंडों की बरसात होने लगी। बच्चों की लड़ाई बड़ों तक पहुंच गयी और फिर दोनों ओर से मारपीट में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलने को लेकर दो घरों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे के ऊपर हमला बोल दिया। इस खूनी खेल में एक महिला और एक पुरुष का सिर फट गया, जिसके कारण उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां दोनों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पूरी घटना मांझा थाना के शेखपुरा गांव की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 3 साल पहले ऊधो प्रसाद और अच्छेलाल महतो के घरवालों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त भी काफी हंगामा हुआ था लेकिन गांव के बड़े-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया था। 

PLAYGROUND-MAKE-BATTLEGROUND-6-PEOPLE-INJURED2.jpg

शुक्रवार को फिर एक बार दोनों घरों के बीच उसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते-ही-देखते दोनों घरों के लोग एक-दूसरे से भिड़ गये। बीचबचाव के लिए गांववाले जुटते उसके पहले ही दोनों ओर से 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। अच्छेलाल महतो व सरस्वती देवी का इस हमले में सिर फट गया और दोनों को बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आलाधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कंप्लेन दर्ज कराने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Suggested News