बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'मानसिक संतुलन खो चुके हैं पीएम मोदी' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का बड़ा बयान, बुरी तरह पराजित होगी भाजपा

'मानसिक संतुलन खो चुके हैं पीएम मोदी' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का बड़ा बयान, बुरी तरह पराजित होगी भाजपा

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पहले चरण के मतदान खत्म होने के बाद दूसरे चरण के लिए तेजी से चुनाव प्रचार जारी हैं। इसी कड़ी में पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। एनडीए और महागठबंधन के नेता आमने-सामने हैं। सभी एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश सिंह ने कहा है कि पीएम मोदी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। 

दरअसल, बीते दिन पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता को बांटने का काम कर रही है। जिसको लेकर अखिलेश सिंह ने कहा है कि, पीएम मोदी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। मानसिक संतुलन खोने वाला व्यक्ति ही इस तरह का बयान दे सकता है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री के मुंह से इस तरह का बात निकलना ही अपने आप में दिखाता है कि पीएम अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।  

वहीं झारखंड में बीते दिन हुई रैली को लेकर अखिलेश सिंह ने कहा कि, रांची में इंडिया गठबंधन की हुई रैली में भारी जन समर्थन मिला है। इतनी गर्मी में भी लाखों लोग रैली में आए थे। इससे यह साफ होता है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार बुरी तरह से चुनाव हारने वाली है। उन्होंने कहा कि, एनडीए ना सिर्फ बिहार में बल्कि झारखंड में भी बुरी तरह से चुनाव हारेगी। 

साथ ही अखिलेश सिंह ने कांग्रेस के 6 सीटों पर उम्मीदवारों की नामों की घोषणा को लेकर कहा कि, 1 से 2 दिन में सब घोषणा हो जाएगा। मालूम हो कि, महागठबंधन में सीट बंटवारे में कांग्रेस को 9 सीट मिली है। तीन सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर दी है। जिसमें भागलपुर, किशनगंज और कटिहार है। वहीं पटना साहिब, सासाराम, समस्तीपुर, महाराजंग, पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर के लिए प्रत्याशियों की घोषणा अभी बाकी है।

Suggested News