बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीएम मोदी ने पांचवी बार फहराया तिरंगा, 2019 के चुनाव से पहले आखिरी बार लाल किले से देशवासियों को किया संबोधित

पीएम मोदी ने पांचवी बार फहराया तिरंगा, 2019 के चुनाव से पहले आखिरी बार लाल किले से देशवासियों को किया संबोधित

N4N DESK : आज पूरा देश 72वांस्वतंत्रता दिवसमना रहा है। पूरा देश जश्न में डूबा है। स्वतंत्रता दिवसके अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाला किले के प्राचीर पर पांचवी बार तिरंगा फहराया है। 

पीएम लाल किले से देश को संबोधित कर रहे है। अपने संबोधन की शुरुआत पीएम ने अपने चिरपरिचित अंदाज मेरे देश के प्यारे सवा सौ करोड़ देशवासियों से किया।  2019 लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का लाल किले की प्राचीर से यह आखिरी भाषण है। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एचडी देव गौड़ा, केंद्रीय मंत्री जेपी नडड्डा, बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी लाल किले पर मौजूद हैं। 

लाल किला पहुंचने से पहले पीएम राजघाट गये, जहां उन्होंने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजली दी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार सुबह ट्विटर के जरिए देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।  उन्होंने कि  कहा कि देश एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है, ऐसे में ध्यान भटकाने वाले मुद्दों में उलझने और निरर्थक विवादों में पड़ने की बजाए सभी को एकजुट होकर ग़रीबी, अशिक्षा और असमानता को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। 

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली एनसीआर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती हुई है। इस मौके पर दिल्ली से लगने वाले सभी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस सघन जांच अभियान चला रही है। दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर भी पुलिसकर्मी वाहनों की जांच में लगे दिखे।

Suggested News