बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जब-जब बिचौलियों और दलालों पर चोट की जाती है, तब-तब ये तिलमिला जाते हैं, बौखला जाते हैं- PM

जब-जब बिचौलियों और दलालों पर चोट की जाती है, तब-तब ये तिलमिला जाते हैं, बौखला जाते हैं- PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के प्रचार के लिए 23 अक्टूबर को सासाराम के डेहरी में प्रधानमंत्री पहुंचे। उनका स्वागत सीएम नीतीश कुमार ने किया। इस दौरान मंच पर मुंख्यमंत्री नीतीश कुमार,  ससाराम के सांसद छेदीपासवान, वीआईपी चीफ मुकेश सहनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह व अन्य  मौजूद रहे। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि मैं बिहार के लोगों को इतनी बड़ी आपदा का डटकर मुकाबला करने के लिए बधाई देना चाहता हूं।

 कोरोना से बचने के लिए तेजी से जो फैसले लिए गए हैं, जिस तरह बिहार के लोगों ने काम किया, उसके नतीजे आज दिख रहे हैं। पीएम ने कहा किसाथियों आज NDA के सभी दल मिलकर आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी बिहार के निर्माण में जुटे हैं. बिहार को अभी भी विकास के सफर में मीलों आगे जाना है।

 नई बुलंदी की तरफ उड़ान भरनी है। पीएम ने कहा कि बिहार के विकास की हर योजना को अटकाने और लटकाने वाले ये लोग हैं जिन्होंने अपने 15 साल के शासन में लगातार बिहार को लूटा. आपने बहुत विश्वास के साथ सत्ता सौंपी थी लेकिन इन्होंने सत्ता को अपनी  तिजोरी भरने का माध्यम बना लिया. जब बिहार के लोगों ने इन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया, नीतीश जी को मौका दिया तो ये बौखला गए. इसके बाद दस साल तक इन लोगों ने यूपीए की सरकार में रहते हुए बिहार पर, बिहार के लोगों पर अपना गुस्सा निकाला. पीएम ने कहा कि जब-जब, बिचौलियों और दलालों पर चोट की जाती है, तब-तब ये तिलमिला जाते हैं, बौखला जाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोग स्वाभिमानी और मेहनती होते हैं और आप सभी को प्रणाम करता हूं। मैं अन्नदाता और मेहनतकश किसान को हम नमन करता हूं। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने कई बार भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल किया और कहा हम इ मंच से रौआ सब के नमन कर तानी। पीएम मोदी ने मंच से कहा कि हाल ही में बिहार ने अपने दो सपूतों को खोया है। मेरे करीबी मित्र राम विलास पासवान और बाबू रघुवंश प्रसाद सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 

उन्होंने कहा कि आज रोहतास के साथ-साथ आसपास अन्य जिलों के साथी भी यहां आएं हैं। तकनीक के माध्यम से भी काफी साथी जुड़े हैं। मैंने बिहार में बहुत से लोगों के साथ करीब से काम किया है। बिहारियों में एक अच्छी बात होती है उनकी स्पष्टता। बिहारी कभी भ्रम में नहीं रहते हैं। चुनाव से पहले ही बिहार के लोगों ने अपना स्पष्ट संदेश सुना दिया है। सभी रिपोर्ट के दावे हैं कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 

वहीं पीएम मोदी ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रम फैलाने के लिए एक-दो चेहरों को बड़ा दिखाने में लगे रहते हैं। इसका मतदान पर असर नहीं है। बिहार के मतदाता समझदार हैं। बिहार के लोगों ने मन बना लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है उन्हें आसपास नहीं फटकने देेंगे। भारत के सम्मान बा बिहार, भारत का दिल बा बिहार, बिहार के लोग सबसे आगे रहलन। बिहार के सपूत गलवान में शहीद हो गए, लेकिन भारत का माथा नहीं झुकने दिया। ऐसी ही बिहार की धरती पर रहने वाले लोगों का इतिहास। 


Suggested News