बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में NDA की रैली- PM मोदी, CM नीतीश और पासवान करेंगे संबोधित

3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में NDA की रैली- PM मोदी, CM नीतीश  और पासवान करेंगे संबोधित

PATNA : बिहार में NDA अपने चुनाव अभियान की शुरुआत आगामी 3 मार्च को करेगा। पटना के गांधी मैदान में NDA की रैली होगी। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,लोजपा सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के अलावे NDA के अन्य बड़े नेता भी शामिल होंगे। पीएम मोदी का कार्यक्रम तय होते ही NDA इस रैली की तैयारी में जुट गया है।

NDA की रैली को लेकर रविवार को घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने इसकी घोषणा की। इस प्रेसवार्ता में जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस शामिल थे। 

अभूतपूर्व होगी रैली

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि यह रैली अभूतपूर्व होगी। तीनों दलों के पंचायत स्तर के नेता और कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली में एनडीए में शामिल दलों के बीच सामंजस्य देखने को मिलेगा। रैली को लेकर घटक दलों के समर्थकों में काफी उत्साह है। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस रैली बड़ी तादाद में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 40 सालो में जितनी बड़ी रैली नही हुई उतनी बड़ी रैली होगी।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष नित्‍यानंद राय ने कहा कि रैली में रैली में राजग नेता केंद्र व राज्‍य सरकारों के काम का हिसाब देंगे। यही इस रैली का मकसद है। साथ ही कांग्रेस के 55 साल के दौरान किए गए काम का भी हिसाब लेंगे।

कांग्रेस की रैली का जवाब

रैली के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय होने के बाद बिहार में राजग इसकी तैयारियों में जुट गया है। कांग्रेस द्वारा तीन फरवरी को पटना में राहुल गांधी की 'जनाकांक्षा रैली' के ठीक एक महीने बाद तीन मार्च को राजग की रैली आयोजित की गई है। सत्ता में वापसी के बाद पहली बार राजग के सभी बड़े नेता एक मंच पर दिखेंगे। माना जा रहा है कि राजग की यह रैली राहुल गांधी की रैली के जवाब में होगी।  दोनों रैलियों में होने वाले शक्ति प्रदर्शन से आने वाले दिनों की चुनावी राजनीति की दिशा तय होगी।

Suggested News