बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों का अभियान जारी, लखीसराय के बाद औरंगाबाद में हुई मुठभेड़

बिहार में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों का अभियान जारी, लखीसराय के बाद औरंगाबाद में हुई मुठभेड़

AURANGABAD : बिहार में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। आज औरंगाबाद और गया जिले की सीमा पर नक्सलियों के साथ पुलिस और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में दोनों तरफ से फायरिंग की जा रही है। 

बताया जा रहा है की औरंगाबाद और गया जिले के सीमा पर पिछुलिया के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी है।  इस दौरान पुलिस ने जंगल को चारों तरफ से घेर लिया है। पुलिस से बचने के लिए नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दिया।  जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की है।  हालाँकि जिले के एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। लेकिन अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।  

बताते चलें की कल भी लखीसराय जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी।  जिसमें पुलिस और सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था।  साथ ही मौके से एसएलआर राइफल और पिस्टल सहित कई सामान भी बरामद किया था।  

Suggested News