बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में पुलिस और सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, कुख्यात नक्सली राजेश गुप्ता को किया गिरफ्तार

सासाराम में पुलिस और सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, कुख्यात नक्सली राजेश गुप्ता को किया गिरफ्तार

SASARAM : जिले के रोहतास थाना की पुलिस ने कैमूर पहाड़ी के कशिश वाटरफॉल के पास SSB के सहयोग से छापामारी कर कुख्यात नक्सली राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि रोहतास पुलिस को नक्सली राजेश गुप्ता की पिछले कई बरसों से तलाश थी। 


ये फिर से 'गंगा-सोन-विंध्याचल कमेटी' को कैमूर के पहाड़ी क्षेत्रों में पुनर्जीवित करने में लगा था। इसी कड़ी में नए लोगों की बहाली की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई। 

एसपी आशीष भारती ने बताया कि कैमूर पहाड़ी के कशिश वाटरफॉल के पास इसके होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसबी तथा जिला पुलिस के बल ने घेराबंदी की। जिसके बाद ये भागने के फिराक में था। लेकिन प्रभावी तरीके से सूचना संग्रह कर इसकी गिरफ्तारी कर ली गई।

बता दें कि कोयल संघ जोन के प्रभारी नक्सली विजय आर्य का यह सहयोगी है। विजय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इसकी लगातार तलाश कर रही थी। एसपी ने बताया कि कुख्यात नक्सली राजेश गुप्ता कैमूर पहाड़ी के रास्ते दूसरे राज्य में भागने के फिराक में था। लेकिन इसे धर दबोचा गया।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News