बर्थडे पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे 10 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

PATNA : पुनपुन के केवड़ा ओपी व पिपरा थाना के सीमा पर स्थित मखदुमपुर गांव स्थित उच्च विधालय के पास सोमवार की शाम चारपहिया व बाईक से पहुंचे दो दर्जन से उपर युवकों की एक टोली ने अचानक फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीणों ने सभी लड़को को घेर लिया और तुरंत इस बात की सूचना पुनपुन पुलिस को दी। इस बीच सूचना पाकर पिपरा व केवड़ा ओपी की पुलिस भी पहुंच गयी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मौके से दस युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ एक खोखा भी बरामद कर लिया।  

पुलिस ने मौके से दो कीमती चार पहिया वाहन व कुछ बाईक के अलावे एक वर्थ-डे केक व तलवार भी बरामद किया है। बताया जाता है कि पकड़े गये सभी लड़के मसौढ़ी के अलग अलग मुहल्ले के रहने वाले है और वे अपने साथ मसौढ़ी कुम्हरटोली के रहने वाले कृष्ण कुमार का वर्थ डे मनाने मसौढ़ी से पटना जा रहे थे।  इसी बीच अति उत्साह में आकर वर्थ डे का प्रोग्राम मखदुमपुर हाईस्कूल परिसर में मनाने का निर्णय ले लिया और उसी उत्साह में फायरिंग करनी शुरू कर दी।  

पूरे घटनाक्रम में मखदुमपुर गांव के ग्रामीण मुस्तैद रहे और पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी।  इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों के हिरासत में लिया।   हालांकि इतना के बावजूद कुछ युवक जिनकी बाईक इधर उधर खडी थी।  वे वहां से फरार होने में सफल हो गये। 

Nsmch

मामले की एफआईआर पुनपुन के पिपरा थाना में हुई है। पिपरा थानाध्यक्ष आर के पाल ने इस संबंध में फिलहाल कुछ स्पष्ट रूप से बताने से इनकार किया है। इतना अवश्य बताया कि चार राउंड फायरिंग की गयी है।  दो चारपहिया व कुछ बाईक के अलावे एक कट्टा व कारतूस के साथ दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  सभी बर्थ -डे मनाने आये थे।  उन्होने बताया कि इसमें संलिप्त अन्य कई गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है।  

पटना से सुजीत की रिपोर्ट