बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिवहर में पुलिस ने 52 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद

शिवहर में पुलिस ने 52 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद

SHEOHAR : जिले में आज पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है। शिवहर के एसपी अनंत कुमार राय के नेतृत्व में चलाए गए समकालीन अभियान में जिला पुलिस ने एक साथ 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे 37 शराब कारोबारियों के साथ भारी मात्रा में असलहे के साथ एक नाली बंदूक, 16 कारतूस व भारी मात्रा में शराब और गांजा बरामद किया गया है। 

एसपी अनन्त कुमार राय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा की समकालीन अभियान के तहत 23 मई से 29 मई तक अभियान चलाया है। जिसमें सभी थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की ओर से कार्रवाई की गयी ओर 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

इन अभियुक्तों में हत्या का आरोपी भी शामिल है। इस अभियान में वाहन चेकिंग के दौरान 65 हज़ार 500 रूपये भी जुर्माने के तौर पर वसूल किये गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अभियुक्तों के बीच हडकंप मच गया है। 

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News