बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में कुख्यात नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई थानों में लेवी वसूली के दर्ज हैं मामले

सासाराम में कुख्यात नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई थानों में लेवी वसूली के दर्ज हैं मामले

SASARAM : जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने चेनारी थाना के मगजपुरा से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम मोहन बिंद है, जो लेवी वसूलने के मामले में वांछित था। रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि मोहन बिंद की तलाश पिछले कई सालों से थी। 

उसके खिलाफ तिलौथू तथा चेनारी थाना में कई मामले दर्ज हैं। खासकर मैदानी इलाके में ईट भट्ठा, कंस्ट्रक्शन कंपनी तथा ठेकेदारों से लेवी वसूलने के लिए कुख्यात रहा है। SSB तथा BMP की मदद से इस नक्सली को गिरफ्तार किया है। इसके निशानदेही पर आगे की योजना पर काम किया जा रहा है। 

फिलहाल इसके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। लेकिन पुलिस तलाशी में लगी है। बता दे की कैमूर पहाड़ी के तलहटी के इलाके में लेवी वसूलने के लिए भाकपा माओवादी संगठन द्वारा इसे प्रतिनियुक्त किया गया था। गंगा-सोन-विंध्याचल कमेटी में यह लेबी वसूली के लिए प्रमुख सूत्र था। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ में जुटी है।


सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News