बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : शराब के धंधे में शामिल पत्रकार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक जब्त

BIHAR NEWS : शराब के धंधे में शामिल पत्रकार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक जब्त

NAWADA : जिले में गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर पुलिस के द्वारा पीछा कर दो पहिया वाहन समेत शराब के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक पत्रकार भी शामिल है। थाना अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली बासोडीह की ओर से दो लोग दो पहिया वाहन पर सवार शराब के साथ नवादा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर धरपकड़ के लिए थाना के एएस आई विनय कृष्ण को लगाया गया। जिसमें अलग-अलग स्थानों से वाहन समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। 

तलाशी अभियान में दो पहिया वाहन संख्या जे एच 11 एम 5745 की डिक्की से महंगी शराब ब्लेंडर प्राइड कंपनी निर्मित 750 एमएल का पांच पीस पाया गया। हवालात में बंद दोनों व्यक्ति से पूछताछ करने के क्रम में एक ने अपना नाम आकाश कुमार तो दूसरा विकास कुमार शर्मा बताया है जो दोनों झारखंड के बासोडीह के रहने वाले हैं। जो शराब को बासोडीह से खरीद कर इसे नवादा पहुंचाने जा रहे थे। गिरफ्तारी में शामिल विकास कुमार शर्मा एक समाचार पत्र के पत्रकार हैं। 

धरपकड़ अभियान में शामिल एएसआई विनय कृष्ण ने बताया कि शराब ले जाने की सूचना के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड बॉर्डर के समीप ग्राम दर्शन से पीछा किया गया। जिसमें एक विकास कुमार शर्मा( पत्रकार) को गोविंदपुर चौक से गिरफ्तार किया गया। जबकि दूसरा चकमा देकर वाहन से भाग निकला। उसका भी पीछा करने एवं काफी मशक्कत  के बाद 8 किलोमीटर दूर बकसोती बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जप्त दोपहिया वाहन को थाना में सुरक्षित रख कर शराब अधिनियम के तहत वाहन समेत दोनों के ऊपर मामला दर्ज कर जल्द ही पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।


Suggested News