बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में साइको युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अप्राकृतिक यौनाचार के डर से लोगों को मार देता था चाकू

छपरा में साइको युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अप्राकृतिक यौनाचार के डर से लोगों को मार देता था चाकू

CHAPRA : जिले की पुलिस ने लूटकांड में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना के बाकी अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बताते चलें की 28 मार्च को छपरा शहर के राजेंद्र सरोवर के पास बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के क्रम में दो युवकों को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। 


हालांकि उस दौरान अपराधियों ने एक युवक से 17 सौ रुपए एवं गले से सोने का लॉकेट लूट लिया। जबकि मोबाइल लूटने के दौरान चिल्लाने पर वह लोग भाग गए थे। लूटपाट के दौरान चाकू लगने से जख्मी एक युवक छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के  बाजार समिति निवासी रविंद्र प्रसाद का पुत्र आलोक कुमार बताया गया है जो कि मूल रूप से जिले के मकेर थाना क्षेत्र का निवासी है। 

वह बाजार समिति में नया मकान बनाकर रह रहा है। वही दूसरा युवक छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के रौजा निवासी सुनील कुमार बताया गया है। अपराधियों ने दोनों को दौड़ा कर चाकू घोंपा था। 

इस मामले को लेकर पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि पकड़ा गया युवक साईको बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने बताया की उसे लगता था की उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार हो सकता है। इसलिए वह लोगों को चाकू मार देता था। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट  

Suggested News