बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में राजद नेता सुरेन्द्र कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 50 लाख का लगा था जुर्माना

गया में राजद नेता सुरेन्द्र कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 50 लाख का लगा था जुर्माना

GAYA : डोभी प्रखंड अंतर्गत राजद नेता सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव को डोभी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि उक्त नेता पर ₹50 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा तीन अन्य जो झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के अरुण सिंह, प्रेम सिंह, शक्ति सिंह के द्वारा झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के सुग्गी में बालू का भंडारण किया जा रहा था। 

इसी दरमियान डोभी थाना क्षेत्र के घोडाघाट के नीलांजना नदी के बीचो-बीच बिना किसी अनुमति के रास्ता बना कर अवैध बालू का भंडारण लोगों के द्वारा किया जा रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी शेरघाटी एसडीओ, डीएसपी,थाना अध्यक्ष के द्वारा बालू उठाव कर भंडारा कर रहे स्थल डोभी थाना क्षेत्र में पाया गया। खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा डोभी थाना में कांड संख्या 434/21 केस दर्ज करवाया गया था। 

थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डोभी चतरा मुख्य मार्ग के काली मंदिर डाक बाबा के पास से राजद नेता सह निवर्तमान प्रखंड प्रमुख पति सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के गिरफ्त में आए राजद नेता को मेडिकल चेकअप के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  वहीं अन्य अभियुक्त को गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News