सारण में परिजनों से मिलने आए कुख्यात अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा, 6 वर्षों से था फरार

CHHAPRA: बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसे लेकर पुलिस इन दिनों सक्रिय हो गई है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में छपरा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 6 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, जिल की सारण पुलिस ने 6 वर्षों से फरार चल रहे अपराधी जितेंद्र नट को मढ़ौरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके ही गांव पकहा से धर दबोचा है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। पिछले 6 वर्षों से फरार आरोपी की तलाश पुलिस को कई मामलों में थी। 

मामले को लेकर सारण पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि सोनपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनपुर थाना के कांड संख्या 102/2016 कें तहत वांछित अपराधी जितेंद्र नट पिता अरविंद नट निवासी पकहा थाना मढ़ौरा जिला सारण अपने घर पर परिजनों से मिलने के लिए आया है।

Nsmch

वहीं इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वांछित अपराधी जितेंद्र नट को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। विदित रहे कि उक्त अपराधी विगत छह वर्ष से फरार चल रहा था।