बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में चरस के साथ दो अंतर्राष्ट्रीय तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों में बताई जा रही है कीमत

मोतिहारी में चरस के साथ दो अंतर्राष्ट्रीय तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों में बताई जा रही है कीमत

MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंतराष्ट्रीय मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने दस किलो चरस व दो हिरन का सिंग बरामद किया है। जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ो में बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में जुटी है। मोतिहारी एसपी के नेतृत्व में सदर डीएसपी व सुगौली पुलिस ने रक्सौल -सूगैली मुख्य मार्ग पर कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है की मोतिहारी एसपी डॉ कुमार आशीष को गुप्त सूचना मिली की कुछ चरस तस्कर रक्सौल से सुगौली जाने वाले है। सूचना प्राप्त होते ही एसपी के दिशा निर्देशन में सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं अन्य श्रोतो से आसूचना संकलन करते हुए तस्करों का पहचान कर सुनियोजित तरीका से घेराबंदी करते हाइवे सुगौली रक्सौल रोड स्थित हीरो एजेंसी के पास छापेमारी किया गया। इस दौरान 2 तस्करों उमेश साह और इम्तेयाज उर्फ अन्ना को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 10 किलो ग्राम चरस और दो हिरण का सिंग बरामद किया गया। 

गिरफ्तार तस्कर अन्ना द्वारा बताया गया कि  पिछले 3 वर्षों से रक्सौल में रहकर बांग्लादेश, चीन ,नेपाल, मलेशिया, हांगकांग ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर ,थाईलैंड एवं भारत के विभिन्न राज्यों में बड़े पैमाने पर तस्करी का काम करता है। जिसमें मुख्य रुप से सार्क फिन, समुद्री खीरा, समुद्री कीड़ा, छिपकली ,कछुआ आदि प्रमुख है। गिरफ्तार तस्कर उमेश साह पिता ईश्वरी साह वार्ड नंबर 14 मौजे रक्सौल थाना रक्सौल जिला पूर्वी चंपारण व दूसरा इम्तेयाज उर्फ अन्ना  पिता नाहुर गनी साo –36 साउथ एकबलेम स्ट्रीट इलीयानगुड़ी शिवगंगा तमिलनाडु के बताए जाते है। 

छापेमारी दल में अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, तकनीकी शाखा पुलिस अवर निरीक्षक विवेक जायसवाल, तकनिकी शाखा ,पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष सुगौली,सिपाही मुन्ना कुमार, तकनीकी शाखा, सिपाही चंदन कुमार तकनीकी शाखा, सिपाही कुमार चिरंजीवी तकनीकी शाखा। सिपाही नित्यानंद दुबे, तकनीकी शाखा।शामिल थे।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News