बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, अर्ध निर्मित हथियारों के साथ 9 बदमाशों को किया गिरफ्तार

नवादा में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, अर्ध निर्मित हथियारों के साथ 9 बदमाशों को किया गिरफ्तार

NAWADA : नवादा पुलिस ने जिले में एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। साथ ही पुलिस ने कुख्यात अपराधी मेवालाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल नवादा पुलिस कप्तान गौरव मंगला को गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने एक टीम गठन कर छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने हथियार बनाने का उपकरण,अर्ध निर्मित हथियार, अर्ध निर्मित राइफल इंसास के बट, तैयार हथियार और कई राउंड गोलियां को बरामद किया है।


बता दें कि कुख्यात अपराधी मेवालाल को पुलिस ने उसके घर गोसाई बीघा से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही छोमुहा के विपिन कुमार, पिंटू कुमार, सुबोध कुमार,नवावगंज के कौशल कुमार, भदौनी के गौरव कुमार, पांडे डीहा जितेंद्र राजवंशी, मसई के रोहित कुमार, भलुआ के विपिन कुमार आदि को गिरफ्तार किया गया है।

रजौली एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया की पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद सिरदला,रजौली,अकबरपुर पुलिस और डीआईओ टीम की मदद से मिनी गन फैक्ट्री के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। दरअसल पुलिस ने दो दिन तक ताबड़तोड़ छापामारी की। जिसके बाद  मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। 2 दिन के छापामारी में 9 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने कहा की सिरदला में पुलिस छापामारी करने गई थी। उसी दौरान पुलिस को अपराधी से ही विशेष जानकारी प्राप्त हुआ। गोसाई बीघा गांव के एक घर में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मेवालाल राजवंशी के घर में छापेमारी की। जहां मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ और रंगेहाथ मेवालाल को गिरफ्तार भी कर लिया गया। मेवालाल पेशावर अपराधी है। कई बार पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा है। हाल में ही हत्या के मामले में छूट कर जेल से बाहर आया हैं।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News