PATNA: पटना में माता पिता की जान तब हथेली पर आ गई जब उनकी बच्ची उन्हें फोन पर मुझे बचा लो, पापा, मामी, दीदी मुझे बचा लो कहने लगी। यह सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस से मदद ली इसके बावजूद अब तक लड़की की कोई खबर नहीं मिल पाई है। लड़की का फोन लगातार स्वचि ऑफ जा रहा है और मां बाप की सांसे अटकी हुई है।
दरअसल, पूरा मामला पटना सिटी के मेहंदीगंज थान क्षेत्र के मंसाराम अखाड़ा का है। जहां 19 वर्षीय छात्रा अपने घऱ से कॉलेज के लिए निकलती है। जानकारी अनुसार छात्रा का नाम निकिता है। बताया जा रहा कि निकिता सोमवार को घर से कॉलेज एडमिशन कराने के लिए निकली। वहीं दिनदहाड़े लड़की को किसी ने उठा ली। वहीं इस घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
बता दें कि, सोमवार को लापता लड़की ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह कहां है यह उसे भी नहीं पता है। उसने बताया कि कोई उसे अंधेरे कमरे में बंद कर रखा है। उसके साथ चार पांच लड़कियां और भी हैं। वहीं कोई उनकी किडनी बेचने की बात कर रहा है। लड़की की यह बात सुनते ही परिजनों ने मेहंदीगंज थाने में सोमवार को ही बेटी की लापता होने की मामला दर्ज कराई।
वहीं अब पुलिस को इस मामले में कॉल रिकॉर्डिंग मिला है। पुलिस ने जब लड़की के मोबाइल का लोकेशन पता किया तो लोकेशन पटना जंक्शन के आसपास का बताया। जिसके बाद पुलिस ने पटना जंक्शन के कई होटलों में छापेमारी की काफी खोजबीन के बाद भी लड़की की कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगी है। मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि निकिता सोमवार को बीए पार्ट वन में एडमिशन के लिए पश्चिम दरवाजा स्थित ओरिएंटल कॉलेज गई थी।
इसी क्रम में अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। फोन पर उसने कहा कि उसे कुछ याद नहीं है। वह बेहोश हो गई थी। उसे एक अंधेरे कमरे में बंद कर दिया गया है। उस कमरे में 5-6 लड़कियां और भी हैं। परिजनों ने बताया कि निकिता से सोमवार को सुबह 11:38 पर बात हुई थी। इसके बाद दोबारा 1:10 पर बात हुई थी। शाम में 4:38 पर बात हुई थी। इसके बाद निकिता का फोन स्विच ऑफ हो गया।