बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंची पद्मश्री से सम्मानित समाजिक कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया, लगाया यह आरोप

दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंची पद्मश्री से सम्मानित समाजिक कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया, लगाया यह आरोप

BEGUSARAI : होली के दिन सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद बेगूसराय में लगातार प्रदर्शन हो रहे है। इस बीच नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पीड़िता से चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री सुधा वर्गीज मिलने पहुंची थी। जिन्हें अब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुधा वर्गीज के साथ चार महिलाओं और दो पुरुषों को भी हिरासत में लिया है। 

बताया जा रहा है कि अस्पताल में वह पीड़िता के बयान रिकॉर्ड कर रही थीं। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस संबंध में सुधा और उनकी टीम से पूछताछ की तो दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। इसके बाद पहुंची नगर थाना की पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर महिला थाने ले आई और पूछताछ कर रही है। मामले की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया भी थाने पहुंचीं और पूछताछ कर रही हैं।

इससे पहले सुधा वर्गीज ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद उन्होंने बलिया डीएसपी से भी मुलाकात की। इसके बाद सुधा वर्गीज अपनी टीम के साथ बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती पीड़िता से मिलने पहुंचीं थी।

Suggested News