पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन से जुड़े 3 अपराधियों को दबोचा

Ranchi : रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन से जुड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इनके पास के कई हथियार भी बरामद किये है।
इस बात की जानकारी देते हुए रांची ग्रामीण एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जिले के खलारी थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी जुटे है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सूचना के आधार पर खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
उक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खलारी थाना क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वीआईपी गेस्ट हाउस मोड़ के पास से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं तलाशी के दौरान इनके पास से 2 दोनाली देशी पिस्टल, गोली और बाइक बरामद किया गया है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 20 वर्षीय संजय कुमार गंजू, 21 वर्षीय रविंद्र गंजू और 21 वर्षीय मिथुन 19 वर्षीय विकास कुमार गंजू के रुप में हुई है। ये सभी चतरा के निवासी है। वहीं इनका संबंध प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन से है। ये उग्रवादी संगठन के लिए लेवी वसूली का काम करते है।
रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट