बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हाईवा चोरी और दुष्कर्म मामले में 7 बदमाशों को किया गिरफ्तार

गया में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हाईवा चोरी और दुष्कर्म मामले में 7 बदमाशों को किया गिरफ्तार

GAYA : जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में गिट्टी लदे हाईवे की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा 22 मार्च को कर ली गई थी। शेरघाटी एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर हाईवा चोरी के मामले में तीन अपराधियों सहित एक चालक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही हाईवा को भी बरामद कर लिया गया है। हाईवा लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र में चोरों ने बेच दी थी। इस कांड में चालक सहित चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सभी अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया गया है। चोरी के कांड में अन्य संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अन्य मामले में बीते 8 अप्रैल को शेरघाटी थाना अंतर्गत सोए अवस्था में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें शेरघाटी पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में 6 लोगों की गिरफ्तार की है। उन 6 में से पीड़िता ने फोटोग्राफ्स के माध्यम से तीन अभियुक्त का पहचान कर लिया है। गया पुलिस दुष्कर्म के आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांड का खुलासा गया के वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने किया है।

उन्होंने बताया कि गिट्टी लदे हाईवा की चोरी की गई थी। जिसे पड़ोसी राज्य झारखंड के लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र में बिक्री की गई थी। इस मामले में चालक सहित चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं दुष्कर्म मामले में शेरघाटी पुलिस ने 6 लोगों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया था। पीड़िता के द्वारा फोटोग्राफ्स के माध्यम से छः में से तीन की पहचान कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया और आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News