सासाराम में दो पक्षों में विवाद,झड़प और पथराव के बाद एक्शन में पुलिस

सासाराम में दो पक्षों में विवाद,झड़प और पथराव के बाद एक्शन म

सासाराम: रविवार की देर शाम सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ मोहल्ले में दो समुदाय के बीच अचानक तनाव हो गया। बताया जाता है कि किसी झंडे को लेकर विवाद शुरु हुआ ।विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान स्थिति बिगड़ती देख रोहतास एसपी विनीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ दिया। फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है। स्थिति पूरी तरह से सामान्य और नियंत्रण में कर लिया गया है।

 बताया जाता है कि दो समुदाय के शरारती तत्वों ने एक झंडे को लेकर विवाद शुरु कर दिया था।  जिसमें पथराव की भी सूचना मिल रही है।

 नगर थाना की पुलिस  मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट