बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में पुलिस ने युवक का शव किया बरामद, मुस्लिम युवती के साथ घर से भागकर रचाई थी शादी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

वैशाली में पुलिस ने युवक का शव किया बरामद, मुस्लिम युवती के साथ घर से भागकर रचाई थी शादी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

VAISHALI : जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा में आम के पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद लोगों के द्वारा इसकी सूचना पातेपुर थाने को  दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने पातेपुर समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा बुझा कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

वहीं मृतक की पहचान बहुआरा गांव निवासी सत्यनारायण चौधरी के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि संतोष का प्रेम प्रसंग पातेपुर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी शौकत अली के 20 वर्षीय पुत्री मोसरत खातून प्रेम प्रसंग बीते 3 वर्षों से चल रहा था। मोसरत खातून 3 महीने पहले भाग कर दिल्ली चली गई जहां शिव मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी भी की और उसका वीडियो भी बनाया था। बताया की युवक लड़की के घर गाय दुहने जाता था। इसी दौरान उसे युवती से प्यार हो गया था। 

इसके बाद लड़की के परिवार वालों द्वारा पातेपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस द्वारा लड़के के परिवार वालों पर दबाव बनाया जा रहा था। 10 दिन पहले दोनों अपने गांव लौटे थे। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय के समक्ष 164 का बयान भी दर्ज कराया था। 

इसके बाद पुलिस ने लड़की को उसके परिवार वालों को सौंप दिया। वहीं युवक का शव आज आम के पेड़ से लटका हुआ मिला है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में महुआ एसडीपीओ सौरभ सुमन ने बताया की पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट

Suggested News